skip to Main Content

वरच्युस क्लब चुनाव: डॉ बीरचंद गुप्ता को प्रधान पद की जिम्मेदारी, प्रणव ग्रोवर सचिव व प्रवीण कुमार कैशियर चुने गए

 

मानव कल्याण के लिए हमेशा ऊर्जा से कार्य करता रहेगा वरच्युस क्लब: केशव शर्मा

डबवाली -नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब इंडिया के सदस्यों की बैठक वरच्युस भवन में संस्थापक केशव शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2026-2027 के लिए संस्था के वार्षिक आम चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसके तहत डॉ बीरचंद गुप्ता को क्लब का नया प्रधान चुना गया जबकि सुमित अनेजा उपप्रधान, प्रणव ग्रोवर सचिव, रमेश सेठी सहसचिव चीफ को-ऑर्डिनेटर जतिन्दर शर्मा, भारत वधवा पीआरओ, प्रवीण कुमार कैशियर, पवन दुरेजा सह-कैशियर, संतोष शर्मा अनुशासन अधिकारी, मनोहर लाल ग्रोवर ऑडिटर व अमित मैहता को को-ऑडिटर बनाया गया।

प्रबधक समिति में संस्थापक केशव शर्मा, बीरचंद गुप्ता के साथ वरिष्ठ सदस्य परमजीत कोचर, जतिंद्र शर्मा, वेद कालड़ा, तरसेम गर्ग व संतोष शर्मा को शामिल किया गया। क्लब के नवनियुक्त प्रधान डॉ. बीरचंद गुप्ता ने विश्वास दिलाया कि वरच्युस क्लब नगर निवासियों के सहयोग से सदैव कला, खेल, समाजसेवा, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में प्रकल्प लगाकर सामाजिक कार्यों में योगदान देता रहेगा।

वहीं, क्लब संथापक केशव शर्मा ने क्लब के मुख्य सलाहकार रहे स्व. आत्मा राम अरोड़ा को याद करते हुए कहा कि वरच्युस नाम की ज्योति श्री अरोड़ा द्वारा क्लब का नामकरण करके जलाई गई जो आज सभी सदस्यों की मेहनत की बदौलत मिसाल बन गई है। उन्होंने कहा कि नई टीम द्वारा 1 अप्रैल से कार्यभार संभाला जाएगा। मानवता के कल्याण के लिए क्लब हमेशा ऊर्जा से कार्य करता रहेगा।

चुनाव से पूर्व क्लब के निवर्तमान प्रधान हरदेव गोरखी ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया। कैशियर प्रवीण कुमार ने क्लब का बीते वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसे पूरे हाउस ने करतल ध्वनि से पास कर दिया। क्लब के पूर्व पीआरओ सोनू बजाज ने बताया कि क्लब ने इसके अलावा शिक्षा, खेल, समाजसेवा, चिकित्सा व कला और संस्कृति के कार्यों को गति देने के लिए कला और संस्कृति निदेशक संजीव शाद, शिक्षा निदेशक सोनू बजाज, खेल निदेशक नरेश शर्मा, सह खेल निदेशक हरदेव गोरखी, स्वास्थ्य निदेशक मनोज शर्मा, समाजसेवा निदेशक ज्ञानी ज्ञान सिंह एवं सह खेल निदेशक जतिंदर जीतू को नियुक्त किया गया। इस अवसर क्लब के अधिकांश सदस्य मौजूद थे।