डबवाली शब्द जब संवेदनाओं से जुड़ते हैं तो वे…
शिक्षाविद स्व. आत्माराम अरोड़ा की पुण्यतिथि पर वरच्युस क्लब ने की गौसेवा -नंदीशाला में हरे चारे का वितरण कर दी श्रद्धांजलि, समाजसेवा के संकल्प को दोहराया
डबवाली।
समर्पित शिक्षाविद एवं समाजसेवी स्व.आत्माराम अरोड़ा की पुण्यतिथि पर बुधवार प्रात: वरच्युस क्लब के सदस्यों ने सिरसा रोड स्थित नंदीशाला परिसर में हरे चारे का वितरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान क्लब सदस्यों ने गौसेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए आमजन को सेवा कार्यों में भागीदारी करते रहने के लिए प्रेरित किया।

क्लब प्रधान डॉ. बीर चांद गुप्ता ने कहा कि गुरुदेव आत्माराम अरोड़ा जी के आदर्श और शिक्षाएं सदैव समाज को नई दिशा देती रहेंगी। उन्होंने कहा कि वरच्युस क्लब इंडिया मानवता, सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। पीआरओ भारत वधवा ने बताया कि वर्ष 1983 में केशव शर्मा के नेतृत्व में श्री आत्माराम अरोड़ा जी ने युवाओं को संगठित कर समाजसेवा के लिए प्रेरित किया था तथा संस्था का नाम ‘वरच्युस क्लब’ रखा गया। आज भी संस्था उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने नंदीशाला प्रबंधन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए गौसेवा को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर रमेश सेठी, अमित मेहता, नरेश शर्मा, संतोष शर्मा, परमजीत कोचर, सोनू बजाज, वेद कालड़ा, ज्ञानी ज्ञान सिंह, मनोज शर्मा, तरसेम गर्ग, संजीव शाद, हरदेव गोरखी, सुमित मिढा, प्रवीन असीजा, राजेश जैन, काला, पवन शर्मा, राजेंद्र मैहता, राजू पाहवा, महेश नागपाल, संजीव सेतिया सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।
