skip to Main Content

संविधान सर्वोपरि, सबके अधिकारों का रक्षक है: केशव शर्मा

वरच्युस क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

डबवाली :-नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब ने रविवार को देश का 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। वरच्युस भवन में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक केशव शर्मा ने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की। इससे पूर्व क्लब सदस्यों ने क्लब संस्थापक केशव शर्मा का भव्य स्वागत किया।


संबोधन में केशव शर्मा ने कहा कि संविधान सर्वोपरि है, देश के लोगों के अधिकारों का रक्षक है। हम सबको संविधान के तहत तय किए गए नियमों का पालन करना चाहिए और संविधान के दायरे में रहकर अपने दायित्व निभाने चाहिए। इस अवसर पर क्लब प्रधान हरदेव गोरखी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व शहीदों का नमन किया। इसके उपरांत क्लब सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानी वैध रामदयाल मॉडल संस्कृति स्कूल में जाकर वहां स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह व शहीद उधम सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सभी में लड्डू बांटे गए। मौके पर सचिव नरेश शर्मा, चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद, भारत भूषण वधवा, मनोज शर्मा, अमित मेहता, जितेंद्र शर्मा, परमजीत कोचर, तरसेम गर्ग, वेद प्रकाश भारती, रमेश सेठी, वेद कालड़ा, पीआरओ सोनू बजाज, पवन दुरेजा, ज्ञानी ज्ञान सिंह, संतोष शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।