skip to Main Content

-वीर सपूतों की धरती पर जन्म लेना हमारे लिए गर्व व सम्मान की बात: खंड शिक्षा अधिकारी

वरच्युस क्लब ने शहीद शिरोमणि उधम सिंह कंबोज को उनकी जयंती पर माल्यार्पण कर याद किया

डबवाली
नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब ने आज वीरवार को शहीद शिरोमणि उधम सिंह कंबोज को उनकी जयंती पर याद किया। क्लब सदस्य प्रधान हरदेव गोरखी के नेतृत्व में एकत्रित हुए व स्वतंत्रता सेनानी वैद्य राम दयाल राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचकर वहां स्थापित शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां स्थापित अन्य शहीदों की प्रतिमाओं पर भी पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भी नमन किया गया।
इस मौके पर संबोधन में क्लब प्रधान हरदेव गोरखी ने कहा कि देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीद उधम सिंह व अन्य सभी शहीद देश के असली हीरो हैं। उनकी शहादत से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम भी अपने देश के लिए कुछ कर सकते हैं। शहीदों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी लछमन सिंह ने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की धरती पर जन्म लेना हमारे लिए गर्व व सम्मान की बात है। क्लब सदस्य सुखविंदर चंदी ने कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले शहीद हमेशा अमर रहते हैं। उनकी शहादत से देश के लिए कुछ कर गुजरने की सीख मिलती है। शहीद उधम सिंह सहित देश के सभी अमर बलिदानियों की शहादत को देशवासी सदैव याद रखेंगे। इस मौके पर परमजीत कोचर, ज्ञानी ज्ञान सिंह, वेद कालड़ा, जीतू सेठी, संजीव कंबोज, हरकीरत सिंह, कृष्ण कायत, भजन लाल कंबोज, विजय कंबोज व कृष्ण लाल कंबोज व विजय पठान आदि सदस्य मौजूद थे।