skip to Main Content

वरच्युस क्लब इंडिया ने श्रद्धा व सेवा भाव के साथ मनाया 44वां स्थापना दिवस, संगीतमय सत्संग का आयोजन
निरंतर सेवा, जागरूकता और सकारात्मक समाज सेवा का प्रतीक रहा है वरच्युस क्लब का 44 वर्ष का इतिहास: केशव शर्मा
डबवाली
वरच्युस क्लब सदस्यों द्वारा द्वारा आज क्लब का 44वां स्थापना दिवस वरच्युस भवन में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों के साथ-साथ नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का वातावरण सत्संग, भजन और सेवा भावना से भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान संगीतमय सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु भजनों के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। इस अवसर पर क्लब के नामकरणकर्ता एवं मुख्य सलाहकार, शिक्षाविद् स्व.आत्मा राम अरोड़ा जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके सामाजिक योगदान को नमन किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधि डॉ. प्रेम छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में मानवीय जीवन के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में सेवा ही तनावमुक्त और संतुलित जीवन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रभु भक्ति, संतुलित आहार और निस्वार्थ सेवा से आत्मिक शांति प्राप्त होती है। यह संदेश आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा भी दिया गया है। प्रसिद्ध भजन गायक धनंजय शर्मा ने आर्ट ऑफ लिविंग के भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। क्लब सचिव नरेश शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। वहीं, क्लब के चीफ कोऑर्डिनेटर ने शिक्षा, योग, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कला एवं खेल के क्षेत्र में क्लब द्वारा संचालित स्थायी प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में क्लब के संस्थापक केशव शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि वरच्युस क्लब इंडिया की स्थापना मानवता की सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से की गई थी। क्लब का 44 वर्षों का इतिहास निरंतर सेवा, जागरूकता और सकारात्मक समाज सेवा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में करुणा, सहयोग और सेवा की भावना को सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है और उन्हें गर्व है कि क्लब के सदस्य इस संकल्प के साथ निरंतर समाज सेवा में कार्यरत हैं।


इस अवसर पर प्रबंधक समिति के सदस्य परमजीत कोचर, वेद कालड़ा, तरसेम गर्ग, जितेंद्र शर्मा, डॉ. बीर चंद गुप्ता, सोनू बजाज, मनोज शर्मा, प्रणव ग्रोवर, लवलीन नागपाल, ज्ञानी ज्ञान सिंह, अमित मेहता, एमएल ग्रोवर, भारत भूषण वधवा, नवदीप चलाना, प्रवीण मोंगा, प्रो. अमित बहल, आशीष मैहता, भजन मैहता, संजय मैहता, सुखविंद्र सिंह निंदा, सुरेंद्र सिंगला, हैप्पी मोंगा, ऋषि मित्तल, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ,इक ओंकार नामधारी, सतनाम नामधारी, जसदीप सिंह, रसदीप सिंह, दिलबाग, कृष्ण कामरा, पुनीत धमीजा, वंदना वाणी, डा. निर्मल नागपाल, कमलेश कामरा, प्रवीण सिंगला, भूपेंद्र पाहूजा, अंजू गर्ग, माही ग्रोवर, चंदन अरोड़ा, रेखा गुप्ता, किरण शर्मा, सुनीता छाबड़ा, रजनी शर्मा, एडवोकेट विंध्या शर्मा, स्वर्ण लता सहित नगर की अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।