skip to Main Content

शिक्षा एक ऐसा खजाना है जिसे आपसे कोई छीन नहीं सकता: पद्मश्री गुरविंद्र सिंह डबवाली

विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह 32 जरुरतमंद बच्चों को किताबें, स्टेशनरी सामान व स्कूल बैग वितरित

नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब द्वारा रविवार को दूसरा विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह वरच्युस भवन में आयोजित किया गया। इसमें वरच्युस बुक बैंक के माध्यम से 9वीं से 12वीं कक्षा तक 32 जरुरतमंद बच्चों को किताबें, स्टेशनरी सामान, स्कूल बैग व वाटर बॉटल निशुल्क उपलब्ध करवाए गए।


समारोह में सिरसा से प्रमुख समाजसेवी पद्मश्री गुरविंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्या का दान सबसे बड़ा दान है। शिक्षा एक ऐसा खजाना है जिसे आपसे कोई छीन नहीं सकता। यह खजाना हमेशा हमारे साथ रहता था और हमें जीवन में ऊंचाई की ओर ले जाता है। किताबों से मिले ज्ञान को जितना अधिक हम दूसरों के साथ बांटेंगे उतना ही ज्ञान का प्रकाश फैलता जाएगा। उन्होंने वरच्युस बुक बैंक का संचालन करने व जरुरतमंद विद्यार्थियों के किताबें उपलब्ध करवाने के इस सामाजिक प्रकल्प के लिए वरच्युस क्लब की खूब सराहना की।


पंजाब के चर्चित लोक गायक बलकरण बल्ल इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि थे। उन्होंने एक गीत ‘दुनिया उलझी फिरदी अैवें विच हिसाबां दें, सुलझ नहीं सकदा बंदा अैथे बिना किताबां दे’ एवं क्लब के चीफ कोऑडिनेटर संजीव शाद ने एक कविता ‘किताबें करती हैं बातें बीते जमाने की’  सुनाकर किताबों का महत्व बताया।
प्रकल्प प्रमुख सोनू बजाज ने बताया कि कहा जाता है कि विद्या के बिना मनुष्य पशु के समान है, इसे देखते हुए ही क्लब द्वारा वरच्युस बुक की शुरुआत की गई है ताकि कोई भी विद्यार्थी किताबों से वंचित न रहे और उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा आयोजित दूसरा विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह बच्चों की पढ़ाई व बौद्धिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इन बच्चों को एआई तकनीक का ज्ञान देकर एवं शैक्षणिक भ्रमण भी करवाए जाएंगे ताकि उनका ज्ञान बढ़े। उन्होंने बताया कि जेईई/नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें भी वरच्युस बुक बैंक में हर समय उपलब्ध रहेंगी जिन्हें कोई भी विद्यार्थी  ले जा सकता है। मंच संचालन नरेश शर्मा ने किया व आए हुए अतिथियों का धन्यवाद प्रधान हरदेव गोरखी ने किया। कार्यक्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी राजेंद्र मोंगा को वरच्युस अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
बीर चंद गुप्ता द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘की दसां ते किसनू दसांं’ का विमोचन:
इस मौके पर वरच्युस क्लब के वरिष्ठ सदस्य बीर चंद गुप्ता द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘की दसां ते किसनू दसांं’ का विमोचन भी किया गया। इस किताब की समीक्षा डा. निर्मल नागपाल ने की। उन्होंने बताया कि किताब में धार्मिक पाखंड, सामाजिक भ्रष्टाचार व दिखावे की रिश्तों आदि विषयों पर कविताएं लिखी गई हैं।


ये रहे उपस्थित:
मौके पर सर्वजीत मसीतां, प्रमोद सोनी, संजय कक्कड, अजनीश कनेडी, राकेश गोयल, शशिकांत शर्मा, चमन लाल मिढ़ा, प्रेमनाथ खुराना, जसपाल ढ़ंडाल, अजय सेठी, मनीष गुप्ता, pavn सुखवंत चीमा, जतिन बांसल, मनीष गुप्ता, विजयंत शर्मा, राजेश जैन काला, डा. अश्वनी सचदेवा, नरेश सेठी, मनोज शर्मा, तरसेम गर्ग, जतिंद्र शर्मा, कुलदीप सिंह, ज्ञानी ज्ञान सिंह, अमित मैहता, परमजीत कोचर, वेद कालड़ा, लवलीन नागपाल, प्रवीण कुमार, प्रणव ग्रोवर, सुमित अनेजा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।